






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जुलाई 2021। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई जारी रखते हुए आज 3 अपराधियों को हवालात की हवा खिलाई। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि पुलिस टीम के जवान पुनीत कुमार, विनोद, राजवीर व महिला कांस्टेबल सुलोचना ने चक 35 एसटीजी पीलीबंगा से अपराधी राणाराम बावरी, धर्मेंद्र बावरी, महावीर बावरी को गिरफ्तार कर श्रीडूंगरगढ़ थाने लेकर आए है। तीनों 2012 में दर्ज दहेज प्रताड़ना के मामले में आरोपी थे और न्यायालय द्वारा 6 दिसंबर 2019 में इन्हें स्थाई वारंटी घोषित किया गया था। टीम में कांस्टेबल पुनीत कुमार का उल्लेखनीय प्रयास रहा तथा पुनीत ने बताया कि तीनों अपराधियों को कल सुबह न्यायालय में पेश किया जाएगा।



