May 20, 2026
WhatsApp Image 2021-07-07 at 20.55.52

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जुलाई 2021। नेशनल हाइवे 11 पर हेमासर के पास विद्युत विभाग की केम्पर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और तीन जनें घायल हो गए। जिनको श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी लाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। इस पिकअप में छह जने सवार थे जो शेरुणा जा रहें थे व रास्ते मे पिकअप पलट गई। पिकअप सवार में भवानीसिंह व उनके साथ गए दो बच्चे धीरज व नीरज को चोटें आई।