May 20, 2026
IMG-20210721-WA0067

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जुलाई 2021। क्षेत्र के गांव जोधासर में 33/11 जीएसएस पर गांव झंझेऊ के लिए नए फीडर का उद्घाटन आज समारोह पूर्वक विधायक गिरधारी लाल महिया ने किया। अब झंझेऊ के ग्रामीणों को 24 घंटे थ्री फेस बिजली आपूर्ति हो सकेगी जिससे गांव में पेयजलापूर्ति में भी राहत मिलेगी। विधायक ने अपने सम्बोधन में विधानसभा चुनावों में किए गए इस वादे को पूरा करने की बात कही। महिया ने कहा कि साधारण जनता के बीच का किसान हूं और जनता के बिजली और पानी का दर्द समझता हूं। महिया ने कहा कि सदैव बिजली पानी की समस्या के समाधान के लिए तत्पर रहता हूं। कार्यक्रम में जोधासर सरपंच प्रतिनिधि भंवरसिंह सहित झंझेऊ-जोधासर के ग्रामीणों ने माला-साफा पहनाकर विधायक का स्वागत किया व आभार प्रकट किया। नए फीडर के उद्घाटन समारोह में रतनसिंह , श्रीराम झींझा, गणेशनाथ, पूर्व पंचायत समिति सदस्य पेमाराम नायक, राजेश भादू, शिवलाल भादू सहित झंझेऊ-जोधासर गांव के ग्रामीण उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। फीडर के उद्घाटन समारोह में उपस्थित ग्रामीण।