May 20, 2026
IMG-20210721-WA0070

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जुलाई 2021। श्रीडूंगरगढ़ की राजनीति में संक्रमण काल चल रहा है और ऐसे में पूर्व विधायक किसनाराम नाई पुनः सक्रिय हो रहें है। पालिका चुनाव में विकास मंच का निर्माण कर भाजपा को चुनौती देने वाले नाई के समर्थक आज बाड़ी पहुंचे। एक समय क्षेत्र के शासन प्रशासन का केंद्र रही बाड़ी अब भी उनके समर्थकों की उम्मीद बनी हुई है। वर्तमान विधायक के करीबी, भाजपा नेतृत्व के धुर विरोधी माने जाने वाले नाई पुनः क्षेत्र में सक्रियता की रणनीति तैयार करने में जुट गए है। आज नाई के पास मोमासर उपसरपंच जुगराज संचेती, धनेरु गांव सरपंच मोहन स्वामी के साथ किशोर सिंह कच्छावा, लालुराम प्रजापत, चेतन प्रजापत, लुणाराम बावरी, लुणाराम मेघवाल, बनवारी लाल भार्गव ,रतनाराम नाई, लुणाराम गवारिया, गौरीशंकर खटिक, कनु सिंह बारनोत, ओमप्रकाश पाण्डिया, जीवराज सिंह, बजरंग सिंह, अर्जुनराम वाल्मीकि, जतनलाल प्रजापत, लालाराम, प्रजापत, सोहन, सतु, बालु सिंह टिकनेत, मालाराम, चम्पालाल, नानु नाई, रामकुमार शर्मा, अमराम सिनवर, सिताराम खिलेरी, रामस्वरुप मेघवाल, मदन लाल सोनी पहुंचे। क्षेत्र में पानी, बिजली, सड़क की समस्याओं पर चर्चा की व नाई से सक्रिय होने का आग्रह किया। पूर्व विधायक ने कहा कि क्षेत्र के वर्तमान हालात चिंतनीय है और इससे मेरे ह्रदय में पीड़ा है। नाई ने कहा कि जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहूंगा। नाई ने अपने समर्थकों से एकजुट होने का आह्वान किया। इस दौरान हुलासमल मिला, आशिष जाड़िवाल, केके जांगिड़, बजरंग सिंह लखासर आदि मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाड़ी में एकत्र हुए नाई के समर्थक।