May 21, 2026
IMG-20210722-WA0017

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जुलाई 2021। कस्बे के मोमासर बास में अपने ननिहाल आया हुआ 9 वर्षीय बालक रिजवान आज तीन घंटे से अपने घर से लापता है। परिजनों ने उसे सभी जगह तलाश कर लिया है और बालक के नाना उस्मान तगाला वार्ड नम्बर 6 ने सभी क्षेत्रवासियों से रिजवान की तलाश करने में मदद मांगी है। उन्होंने कहा कि रिजवान मूलतः लाडनू निवासी है और वह यहां की गलियों से अनजान है अब किसी नागरिक को कहीं रिजवान नजर आए तो तुरंत 9351369670 नम्बर पर परिजनों को सूचना देवें। परिजन अब पुलिस को सूचना देने पर विचार कर ही रहें है।