May 21, 2026
WhatsApp Image 2021-07-22 at 16.46.25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जुलाई 2021। श्रीडूंगरगढ़ के 220 केवी जीएसएस से धोलिया रोड जीएसएस से सप्लाई लाइन कल शुक्रवार को बाधित रहेगी। इस जीएसएस से बिजली आपूर्ति सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक पूर्ण बंद रहेगी। विभाग के एईएन हरिराम सिद्ध बाना ने बताया कि जीएसएस पर निर्माण कार्य के चलते कल आपूर्ति बाधित रहेगी और इसके लिए जयपुर विभाग में अनुमति प्रस्ताव भेज दिया गया है। बता देवें इस जीएसएस से आड़सर बास व माणक चौक व मुख्य बाजार में आपूर्ति बाधित रहेगी। इन इलाकों में आज भी बार बार बिजली कटौती हो रही है जिससे नागरिक परेशान हो रहे है।