






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जुलाई 2021। श्रीडूंगरगढ़ में कल जुलाई माह का अंतिम रविवार होने के कारण जनरल मर्चेंट की सभी दुकानें बंद रखी जाएगी। जनरल मर्चेंट एसोसिएशन के मंत्री शिव प्रजापत ने बताया कि कोरोना के संकटकाल में एसोसिएशन द्वारा लिया गया निर्णय अब आगे भी निरंतर जारी रखने का निर्णय सदस्यों ने लिया है व सर्वसम्मति से माह के अंतिम रविवार को दुकानें बंद रखी जाएगी।



