






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जुलाई 2021। श्रीडूंगरगढ़ के गांव डेलवां में 80 वर्षीय उमाराम डेलू के घर आज उत्सव का माहौल है क्योंकि उमाराम का सपना आज पूरा हुआ है। उमाराम का 18 वर्षीय पौत्र रामनारायण पुत्र नानूराम डेलू का भारतीय नौसेना में डबल ए के पद सलेक्शन हुआ है और उनके देश सेवा में जाने की बात से उमाराम खुशियां मना रहें है। चाचा रामचंद्र डेलू ने बताया कि डेलवां गांव से नौसेना में ये प्रथम सलेक्शन हुआ है जिससे पूरे गांव में उत्साह है। रामनारायण एक डिफेंस एकेडमी में ही पढ़ाई के साथ नेवी की तैयारी कर रहें थे व 8 जुलाई को जामनगर, गुजरात हुई परीक्षा का शुक्रवार देर रात परिणाम आ गया। उन्हें पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट के साथ सेना ने चिल्का, उड़ीसा ट्रेनिंग के लिए बुलाया है।



