May 20, 2026
WhatsApp Image 2021-07-25 at 12.35.21

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जुलाई 2021। युवा ही वह ताकत है तो किसी भी पार्टी, संगठन, समाज, देश को उन्नति के शिखर पर ले जा सकते है। भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ता पार्टी की ताकत है और सभी युवाओ को पार्टी विचारधारा के लिए समर्पित रहने की आवश्यकता है। यह आह्वान किया भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने ओर मौका था उनके श्रीडूंगरगढ़ से गुजरने के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किये जाने का। भाजयुमो मंडल महामंत्री लोकेश गौड़ ने बताया कि स्वागत में नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, पार्टी मंडल अध्यक्ष महावीर अडावलिया, पालिका उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार, महामंत्री महेश राजोतिया, पार्षद जगदीश गुर्जर, विक्रम शेखावत, गोपाल प्रजापत, पवन उपाध्याय, रजत आसोपा, भरत सुथार, प्रिशु स्वामी, महेंद्र, चाँदरतन घोटिया, मांगीलाल नाई आदि ने भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष का शाल, साफा, पार्टी दुप्पटा, माला आदि पहना कर अभिनंदन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया युवाओं ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा शहर अध्यक्ष महावीर अड़ाविलया ने हीमांशु शर्मा का स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा ने युवा पार्षदों सहित युवा प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा मोर्चा के युवाओ ने भाजपा के समर्थन में नारेबाजी भी की।