August 29, 2026
istifa

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2021। राजस्थान में कांग्रेस संकट के बीच इस वक्त की बड़ी खबर कर्नाटक से आई है। यहां सियासत में एक बार फिर हलचल मच गई है और मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। ये इस्तीफा तब हुआ है, जब आज ही कर्नाटक की बीजेपी सरकार को दो साल पूरे हुए हैं, ऐसे में अब हर किसी की नज़र इस बात पर है कि अब बीजेपी हाईकमान राज्य की कमान किसे सौंपती है.