






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2021। गांव सोनियासर मिठिया में आज कारगिल दिवस पर शहीद हेतराम गोदारा स्मारक पर युवाओं ने उबलते रक्त के साथ भारत माता की जय के साथ अमर रहें शहीद के गगनभेदी नारे लगाएं। सरपंच नंदलाल बिहाणी ने पुष्पांजलि देते हुए कहा कि देश की अखंडता के लिए 527 सपूतों ने अपने प्राण न्यौछावर किए उन सभी शहीदों को हमारा नमन है। सरपंच ने शहीद हेतराम गोदारा स्मारक पर तिरंगा फहराया। युवाओं ने राष्ट्रगान कर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित की। पटवारी मोटाराम धतरवाल की अगुवाई में आयोजित इस देशभक्ति के समारोह में सरपंच प्रतिनिधि प्रभुराम, भंवरलाल जोशी, राजुनाथ, बाबूसिंह फोजी, शक्तिसिंह फोजी, महावीर सिंह सहित बड़ी संख्या में गांव के युवा बच्चे व ग्रामीण उपस्थित रहें। शहीद हेतराम गोदारा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजाराम गोदारा ने नम आंखों से सभी का आभार जताया।





