






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2021। आज सेरूणा में विधायक गिरधारी लाल महिया व एसपी प्रीति चंद्रा ने पौधारोपण किया। चंद्रा के साथ महिया ने सेरूणा थाने का निरीक्षण किया व क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम के लिए चर्चा की। विधायक ने एसपी के साथ पुलिस थाने का निरीक्षण किया व आपराधिक घटनाओं के ग्राफ के बारे में जानकारी ली। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। विधायक ने एसपी से क्षेत्र की कानून व्यवस्था की वस्तुस्थिति के बारे में जानकारी ली व पंजाब, हरियाणा सहित अन्य बाहरी राज्यों से आने वाले आपराधिक प्रवृति के लोगों पर अंकुश लगाने हेतु गहनता से जांच-पड़ताल करने की बात कही। पौधारोपण के दौरान श्रीडूंगरगढ़ सीओ दिनेश कुमार, सेरूणा थानाधिकारी रामचंद्र ढाका सहित सेरूणा पुलिस के जवान मौजूद रहे।




