






श्रीडूंगरगढ़़ टाइम्स 28 जुलाई 2021। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेरासर के उपचुनाव में नवनिर्वाचित सरपंच चम्पादेवी की विजय पर मंगलवार शाम को आयोजित सम्मान समारोह में क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने थे परन्तु स्वास्थ्य कारणों के चलते महिया आयोजन में भाग नहीं ले सकें। महिया ने विधायक प्रतिनिधि के तौर पर समारोह में अपने छोटे भाई राजूराम महिया, शिवलाल भादू, बालूराम महिया व गोपीराम भादू को चुनरी देकर नवनिर्वाचित सरपंच का सम्मान करने भेजा। श्रीडूंगरगढ़ विधायक की तरफ से शिवलाल भादू ने नवनिर्वाचित सरपंच चंपा देवी का चुनरी ओढ़ाकर सम्मान किया और विजय होने की शुभकामनाएं दी। वहीं सरपंच प्रतिनिधि हरीराम सारण ने विधायक के छोटे भाई राजूराम महिया व अन्य अतिथियों का साफा व फूलमालाएं पहनाकर शॉल उढ़ाकर स्वागत किया।



