May 20, 2026
savdhan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जुलाई 2021। डिजिटलीकरण की ओर बढ़ रहें युवा आजकल गेम खेलने व तोहफे जीत लेने के चक्कर में ऑनलाइन फ्राड का शिकार हो रहें है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे ही नहीं छोटे छोटे गांवों में भी युवा इसकी चपेट में आकर अपने रुपये तो बर्बाद कर ही रहें है साथ ही सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने की धमकियों से भी पपरेशान हो रहें है। बता देवें अश्लील विडियो कॉल के शिकार क्षेत्र में कई लोग हुए है और अब शेयरचेट द्वारा फ्रोड करने की घटना सामने आई है। गांव पुनरासर के दो युवाओं ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को बताया कि शेयरचेट पर दो हजार में 35 सौ कॉइन मिलते है और उन्हें एक युवक ने दो हजार में 4 हजार कॉइन दिलवाने की बात कही। दोनों युवा इस लालच में आ गए।इन युवकों ने 2 हजार रुपए में एक लिंक ली व उस लिंक को डाउनलोड किया। ये एक ऐसी लिंक थी जिससे उनका फोन हैक हो गया और ब्लैकमेलिंग का शिकार भी हो रहें है। इनके फोन से हैकर अब व्हाटसएप से परिचितों को अश्लील मैसेज भेज रहें है जिससे युवा मानसिक तनाव में है। श्रीडूंगरगढ़ सीओ दिनेश कुमार ने कहा कि क्षेत्र के नागरिक सावधान रहें और अनजान विडियो कॉल नहीं उठाए तथा किसी प्रकार के लालच में नहीं फंसे। कुमार ने कहा कि नागरिक बिना घबराए तुरन्त पुलिस को सूचना देवें। कोई फ्रॉड होने की आशंका हो तो तुरंत 155260 पर कॉल करें और अपनी पूरी समस्या बताएं जिससे ना केवल बैंक अकांउट बैन हो जाएगा आपके रुपये भी लौट आने के चांस होंगे। कुमार ने कहा कि नागरिक ऑनलाइन फ्रॉड से बचने लिए जागरूक हो। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स भी क्षेत्रवासियों से अपील करता है कि किसी लालच में आकर वे फ्रॉड का शिकार ना बने।