May 20, 2026
WhatsApp Image 2021-07-29 at 13.37.34

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2021। आजकल एक ओर जहां भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों के लालच की खबरें रोजाना अखबारों की सुर्खियां बन रही है। जिसके कारण आमजन में इनके प्रति आदर भाव में जबरदस्त गिरावट आ रही है वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में एक विद्यालय में शिक्षकों के द्वारा किया गया प्रेरणादायी प्रयास आज चारों ओर सराहा जा रहा है। प्रधानाचार्य मक्खनलाल मीणा ने कहा कि एक अच्छा कार्य भी अंधेरों में दीपक की रोशनी जैसा उजाला देता है व समाज परहित कार्यों का चिंतन भी करें और ऐसे कार्यों से जुड़े भी। आज ग्रामीण मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए स्कूल स्टॉफ के साथ जी-जान से सहयोग देने में जुट गए। क्षेत्र के गांव लिखमीसर उत्तरादा में सरकारी स्कूल के शिक्षकों ने अपनी तनख्वाह से व जनसहयोग से स्कूल में 400 पौधे लगाए व उन्हें पालपोस कर बड़ा भी कर दिया है। आज यहां पुनः पर्यावरण मेला आयोजित हुआ जिसमें सीकर, चौमू नर्सरी से उन्नत किस्म के 12 से 15 फिट लंबे, बड़े पेड़ लाकर लगाए गए है। विद्यालय में प्राधानाचार्य मक्खनलाल मीणा, प्रधानाध्यापक सत्यनारायण गोयल के साथ पूर्व प्रधान सूरजमल चौधरी, सरपंच केसूराम नायक, उपसरपंच रामचंद्र भुंवाल के निर्देशन में सावन उत्सव सा मनाया गया और पेड़ लगाए गए। इस आयोजन को सफल बनाने में पूरा गांव एकजुट हो गया और देर रात तक युवा व शिक्षकगणों ने गढ्ढे किए व खाद पानी की व्यवस्थाएं दुरस्त की। आज विधिवत पौधारोपण किया गया जिसकी सराहना चारों ओर की जा रही है और विधायक गिरधारीलाल महिया ने भी पर्यावरण सुरक्षा व जागृति में शिक्षकों के इस योगदान के लिए स्कूल स्टॉफ को बधाई दी व आगामी 1 अगस्त को स्कूल में आकर यहां के पौधारोपण का निरीक्षण करने की बात भी कही। विद्यालय के व्याख्याता रामकिशोर यादव, अध्यापक मोटाराम राहड, हेतराम राहड, लेखराम ज्याणी ,पीटीआई ओमप्रकाश भुवांल व रामनिवास भुंवाल ने दो दिन पहले पच्चास हजार के पौधे लेकर आए। पूरा स्कूल स्टॉफ और गांव की युवा टीम ने सैंकड़ों पौधे लगाने व उनका संरक्षण का संकल्प लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमीसर उत्तरादा में शिक्षकों का शानदार प्रयास जिससे पूरे क्षेत्र में हो रही है चर्चा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीकर चौमू नर्सरी से उन्नत किस्म के 50 हजार के पौधे लेकर आए स्कूल के शिक्षक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गढ्‌ढे भी खोदे शिक्षकों ने पर्यावरण को बचाने के लिए ईमानदार प्रयास किए जाने की प्ररेणा दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व प्रधान सुरजमल चौधरी व प्रधानाचार्य मक्खनलाल मीणा ने युवाओं का प्रकृति संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उत्साह पूर्वक पूरे स्टाफ ने भाग लिया विद्यालय के पर्यावरण उत्सव में।