






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2021। क्षेत्र के गांव देराजसर के जीएसएस पर लगा 5 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है और इस पर ग्रामीणों ने विधायक गिरधारी लाल महिया का जताया आभार जताया है। महिया ने कहा कि किसानों की समस्याओं के प्रति सर्वप्रथम चिंतित हूं और उनके निराकरण के प्रयास में दिए गए निर्देशों पर विभाग ने देराजसर में 33/11 केवी जीएसएस पर 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा दिया है। अब यहां वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या से नागरिकों को निजात मिल सकेगी। बता देवें बुधवार रात्रि को देराजसर जीएसएस पर नया ट्रांसफार्मर पहुंच गया और गुरुवार सुबह विभाग के कर्मचारियों द्वारा जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलकर 5 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। इस दौरान देराजसर के पूर्व सरपंच दानाराम भादू, कानाराम भादू, रमेश, रामचंद्र भादू, भंवर लेघा, भैराराम भादू, मदनलाल शर्मा, जगदीश भादू, लालाराम भादू, छोगाराम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे और विधायक का आभार जताया।




