May 20, 2026
WhatsApp Image 2021-07-29 at 15.37.00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2021। किसान आंदोलन को जन जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने श्रीडूंगरगढ़ सहित जिले में युवा मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां की है। किसान नेता राकेश टिकैत व प्रदेशाध्यक्ष राजाराम मील, युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विक्रम सिंह मीणा के निर्देश पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सांवरलाल भादू ने श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष गंगाराम गोदारा पुत्र भंवरलाल गोदारा को नियुक्ति देते हुए संगठन के प्रति निष्ठा से काम करने की जिम्मेदारी सौंपी है। भादू ने बताया कि सूडसर में रामनिवास चौधरी पुत्र जसाराम गाट, नोखा में मनफूल पुत्र बद्रीराम कुलड़िया, लूणकरणसर में श्रवण पुत्र मूलाराम जाखड़, कोलायत में अनिल कुमार पुत्र बलवंत सिंह, बज्जू सुनील कुमार पुत्र देवाराम डूडी को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया है।