August 29, 2026
kitasar

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2021। विधायक गिरधारीलाल महिया लगातार नागरिकों के बीच सक्रिय नजर आ रहें है। आज महिया ने गांव कीतासर में आयोजित पूजन कार्यक्रम में नए ट्यूबवेल का निर्माण प्रारम्भ करवाया। यहां आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने गांव के करणी माता मंदिर हेतु मुख्य प्रवेश द्वार तथा बावरी समाज के लिए सामुदायिक भवन बनवाने की घोषणा की। यहां राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत ट्यूबवेल के निर्माण का कार्य प्रारम्भ करवा महिया ने एक और ट्यूबवेल बनवाने की घोषणा भी की। इन घोषणाओं से उत्साहित ग्रामीणों ने भी विधायक महिया का फुलमालाएं पहना कर साफा बंधवाया और आभार प्रकट किया। विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि क्षेत्र के हर गांव में बिजली, पानी की समस्याओं का समाधान पूरी निष्ठा से कर रहा हूं। समारोह में इस दौरान श्रीडूंगरगढ़़ पंचायत समिति उपप्रधान प्रतिनिधि मालचंद नैण, कीतासर भाटियान सरपंच भंवरलाल पूनियां, उपसरपंच टीकूराम बावरी, वार्डपंच भंवरलाल, हेमराज पूनियां, ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष हड़मानाराम पूनियां, पूर्व पंच भंवरलाल पूनियां, भागूराम पूनियां, तुलसीराम व्यास, रतनसिंह, मोतीराम मेघवाल, मांगीलाल बावरी, रेखाराम नाई, मोहनराम बावरी, कानाराम सुथार, गौरीशंकर सुथार, अर्जुनराम पूनियां, सुभाष पूनियां, भेराराम मेघवाल, रामस्वरूप पूनियां सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक को साफा बंधवा कर ग्रामीणों ने आभार प्रकट किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक का ग्रामीणों ने फूलमालाएं पहना कर स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ने पूजन कर ट्यूबवेल का निर्माण प्रारंभ करवाया।