






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अगस्त 2021। श्रीरघुकुल राजपूत छात्रावास में श्रीक्षत्रिय युवक संघ के तृतीय संघ प्रमुख नारायण सिंह रेड़ा की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजपूत समाज के नागरिक एकत्र हुए व समाज एकता पर बल दिया। संभाग प्रमुख रेवंत सिंह जाखासर ने कार्यक्रम का संचालन किया व कार्यक्रम का प्रारंभ मंगलाचरण, संघ प्रार्थना, सहगायन ये किया गया। सभी सदस्यों ने रेडा़ को पुष्पांजलि अर्पित की तथा संघ के वरिष्ठ स्वयं सेवक भरत सिंह शेरुणा ने संघ, समाज और नारायण सिंह के बारे में बताते हुए उनके जीवन से समाज हित की प्रेरणा लेने की बात कही। क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष व पूर्व प्रधान छैलू सिंह शेखावत ने कहा कि पीड़ित की हर संभव सहायता का भाव ही क्षत्रिय भाव है और पीड़ित चाहे किसी जाति-समाज से हो उसकी हरसंभव मदद के लिए तत्पर रहना चाहिए। वरिष्ठ स्वयंसेवक भागीरथ सिंह शेरुणा ने नारायण सिंह के साथ बिताए सांघिक समय को साझा किया और अधिकाधिक लोगों को संघ के शिविर और शाखाओं में जाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ प्रांत के संघ के स्वयं सेवक जेठूसिंह पुन्दलसर, कल्याण सिंह, भागीरथ सिंह झंझेऊ, रघुवीरसिंह लखासर, तथा पुन्दलसर, केऊ, जाखासर, सत्तासर, कोटासर, नोसरिया, जोधासर, इंदपालसर, मोमासर, लालासर, सेरूणा, सोनियासर शिवदान सिंह सोनियासर मिठिया रानासर, डेलवा, जालबसर ,राजपुरा, झंझेऊ, लखासर, मिंगसरिया, गुसाईंसर धरमास, जेसलसर टेऊ, दुलचासर, गोपालसर आदि सभी गांवों व श्रीडूंगरगढ़ शहर से क्षत्रिय समाज के लोग शामिल हुए ।




