May 20, 2026
babbr

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अगस्त 2021। देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व में सिद्ध धर्मशाला में श्रीडूंगरगढ़ देहात मण्डल की कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हुई। सारस्वत ने कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर समिति गठित करने को प्रेरित करते हुए पार्टी की रीति-नीति के बारें में बताया। भारत माता, प.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की तस्वीरों के आगे दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुई बैठक की अध्यक्षता जिलामंत्री अगरसिंह पड़िहार ने की। श्रीडूंगरगढ़ देहात मण्डल प्रभारी श्यामसुन्दर पंचारिया कोलायत से बैठक में भाग लेने पहुंचे व मण्डल के साथ बूथों की कार्यसमिति बनाने के लिए कहा। बैठक में पूर्व चैयरमेन शिव स्वामी एंव पूर्व जिलापरिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़ ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यसमिति सदस्य रोशन अली, जिलाकार्यसमिति सदस्य विक्रम सिंह, जिला मंत्री अरविंद चारण, मण्डल महामंत्री जगदीश पारीक, महामंत्री मोहननाथ सिद्ध, उपाध्यक्ष भागीरथ सिंह झंझेउ, पंचायत समिति सदस्य मोहन कुलड़िया, महेन्द्र सिंह लखासर, युवा मोर्चा अध्यक्ष उत्तमनाथ सिद्ध, रतनसिंह, मांगूसिंह , हड़मान शर्मा मनकरासर, पूर्व सरपंच श्रवण बेनिसर, भागीरथ शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिद्ध धर्मशाला में भारत माता पूजन से भाजपा देहात कार्यसमिति की बैठक प्रारंभ हुई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिद्ध धर्मशाला में भारत माता पूजन से भाजपा देहात कार्यसमिति की बैठक प्रारंभ हुई।