






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2021। आज श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 15 स्थानों पर पहला व दूसरा टीका लगाया जाएगा। इनमें चार स्थान श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी व यूपीएचसी सहित गांव गांव जोधासर व सेरूणा में कोवैक्सीन के पहले व दूसरे टीके लगाए जाएंगे। वहीं गांव मोमासर, धर्मास, नारसीसर, देराजसर, बींझासर, जैसलसर, उदरासर, जाखासर पुराना, भोजास, राजेडू, धीरदेसर चोटियान में कोविशिल्ड का पहला व दूसरा टीका लगाया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी ओर यूपीएचसी में ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन से टीके लगाए जाएंगे और अन्य ग्रामीण सेंटरों पर सुबह 9 बजे टीकाकरण प्रारंभ होगा व टीके के लिए रजिस्ट्रेशन ऑन स्पॉट किया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स नागरिकों से अपील करता है कि मास्क के साथ टीका लगवाने जाए और आज बम्पर वैक्सिनेशन में भाग लेवें।



