May 19, 2026
ni

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2021। 13 वर्षीय दिमागी तौर पर कमजोर बालिका निशा शर्मा अपने घर से आज सुबह निकल गई है और परिजन उसे ढूंढ कर परेशान हो गए है। बालिका की माता का हाल बेहाल हो गया है और वे उसे ढूंढ लाने की गुहार सभी से कर रही है। बालिका के पिता कालू निवासी बाबूलाल शर्मा ने बताया कि बालिका दिमागी तौर पर कमजोर है और उसका ईलाज चल रहा है। आज सुबह बालिका घर से निकल गई जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। निशा के पिता ने आस पास सभी गांवो में अपील कर रहें है कि अगर निशा उन्हें कहीं नजर आए तो तुरन्त 94144-17601 पर सूचना देवें। बता देवें ये बालिका कुछ दिन पूर्व में भी अपने घर से निकल कर बस में बैठ गई और श्रीडूंगरगढ़ पहुंच गई थी। जिसे श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने सकुशल उसके घर कालू पहुंचाया दिया था।