






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2021। रामदेवरा पदयात्रा पर जाने वाले भक्तों के लिए खास खबर आई है। रविवार शाम बाबा रामदेव सेवा समिति पैदल यात्री संघ श्रीडूंगरगढ़ ने आम बैठक का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहें। अध्यक्ष हरिप्रसाद मूंधड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार रामदेवरा पैदल यात्रा को कैंसिल करने का निर्णय संघ द्वारा लिया गया है। बता देवें भादवे में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से सैंकड़ो पदयात्री रामदेवरा यात्रा करने जाते है। कोरोना के कारण पिछले वर्ष भी यात्री नहीं जा पाएं और इस बार भी यात्रा रद्द होने से भक्तगण निराश है।



