






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2021। कोरोना का खतरा, और टीका जरूरी, टीकाकरण की कमी और टीकाकरण के लिए मारामारी के दृश्य आपको देश भर में नजर आ जाएंगे परन्तु टीके का दान केवल श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में ही नजर आएगा। गांव बाडेला में ग्रामीणों ने ऐसी मिसाल पेश की है। शुक्रवार को बाडेला में टीकाकरण के दौरान पुरूषों ने टीकाकरण में महिलाओं को सम्मान देते हुए पहले टीकाकरण का मौका दिया और महिलाओं ने उपलब्ध टीके में जो युवा किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए जाने वाले है उन्हें पहले मौका दिया। गांव के सीताराम ने बताया कि गांव में मातृशक्ति को सुरक्षित करने के विचार से ये सामूहिक निर्णय लिया गया और महिलाओं ने उन युवाओं को टीके लगवाने का आग्रह किया जो किसी परीक्षा में भाग लेने बाहर जा रहें हो। संभवत टीके के दान का ये पहला व अनुठा उदाहरण है। आज पूरे क्षेत्र में इसकी चर्चा रही और सराहना हुई है। शुक्रवार को उपस्थित स्टॉफ सदस्य बालूराम, बीएलओ नवरतनमल, ईश्वर दास, आदि ने सराहना करते हुए ग्रामीणों के इस निर्णय का स्वागत किया। गांव में टीकाकरण में 80 प्रतिशत टीके महिलाओं को लगे व बाकी के युवाओं को। ग्रामीणों ने गांव में टीकाकरण के शिविर की मांग भी की। बता देवें रविवार को भी गांव बाडेला में टीकाकरण किया जाएगा।



