






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में रविवार को 12 ग्रामीण स्थानों पर युवाओं को टीकाकरण का अधिक मौका मिलेगा। सभी स्थानों पर कल पहले व दूसरे डोज के टीके लगेंगे परन्तु पहला डोज कल अधिक लगेंगे। अब तक क्षेत्र में लगातार टीकाकरण में सैंकड डोज अधिक लग रही थी। रविवार को गांव सत्तासर, बाडेला, संमदसर, दुलचासर, पुनरासर, बिग्गाबास रामसरा, जालबसर, सोनियासर शिवदानसिंह, भोजास, बेनीसर, राजेडु, कीतासर में कोविशिल्ड की पहली व दूसरी डोज लगेगी। सभी ग्रामीण स्थानों पर ऑन स्पॅाट पंजीकरण किया जाएगा तथा केवल श्रीडूंगरगढ़ यूपीएचसी व सीएचसी में ऑनलाइन पंजीकरण के बाद पहला व दूसरा टीका लगाया जाएगा। यहां पंजीकरण के लिए अभी थोड़ी ही देर में स्लॉट खुलेगा।



