






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए नागरिकों की भावना के अनुरूप ये कॉलम प्रारंभ किया है जिसमें सभी पाठक किसी जरूरतमंद की मदद कर सकेंगे। आज यहां एक गाय की फ़ोटो दी जा रही है जिसका मालिक उसे 3 दिनों से ढूंढ रहा है और आप सभी उसकी मदद करें। श्रीडूंगरगढ़ में कालू बास के वार्ड 2 निवासी रेन्वतमल छंगाणी की गाय शुक्रवार दोपहर घर से बाहर खोला था और गाय गायब हो गई है। छंगाणी ने बताया कि गाय के डेढ़ माह की बछिया है जो तीन दिन से भूखी है और अपनी माता का इंतजार कर रही है। आप सभी नीचे दी गई फ़ोटो देखें और अगर ये गाय कहीं नजर आए तो आप 8290814026 या 9509854308 नम्बर पर फोन करके मालिक को सूचित करें।



