May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कस्बे सहित पूरे अंचल में आज नागरिक हरियाली अमावस्या पर दान पुण्य करने, मंदिरों में दर्शन करने, गौशालाओं में सेवा कार्य करने में व्यस्त रहें। आज रविवारीय अवकाश के कारण भी नागरिकों ने दान पुण्य में समय दिया। बड़ी संख्या में नागरिक कोलायत व लोहार्गल पहुंचे व अमावस्या का स्नान किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु हनुमान धोरा मंदिर व आडसर बास शिव धोरा मंदिर, कालू बास भूतनाथ मंदिर, तोलियासर धाम, बिग्गा धाम, पुनरासर धाम दर्शन करने पहुंचे।

सेरूणा में 5 दिन भजन कीर्तन कर आज हवन से की पूर्णाहुति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव शेरुणा में ओमप्रकाश सारस्वत के निर्देशन में बरसात के लिए ग्रामीणों ने 5 दिन कीर्तन किया व आज हवन से पूर्णाहुति की। यहां गजानंद शर्मा, गणपत गोदारा, सोहराम भादू, भागुनाथ, श्रीभगवान स्वामी, किसनाराम शर्मा, इमरताराम साईं, खेताराम साईं, रामेश्वर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। वहीं गांव की उत्तरादी रोही में बरसात के लिए पहले रात्रि कीर्तन कर सुबह हवन किया गया। हवन में पंडित जगदीश प्रसाद सारस्वत तथा गौ रक्षा सेना आईटी सेल प्रभारी नरेश सारस्वत, कमेटी के मुख्य सदस्य महेश सारस्वत, रामदयाल गोदारा, कालूराम गोदारा, ओमप्रकाश गोदारा सहित युवा मौजूद रहे।

इंदपालसर गौशाला में युवाओं ने की गौसेवा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हरियाली अमावस्या पर गांव इंदपालसर की दानेश्वर गौशाला में युवाओं ने गौसेवा में आज बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यहां गायों के लिए बीकानेर से हरा चारा मंगवाया गया व गौवंश को खिलाया गया।युवाओं ने मीठा दलिया भी बनाकर गौवंश को खिलाया तथा गांव में गौशाला के लिए अनाज संग्रहित किया। गौशाला के व्हाट्सएप ग्रुप द्वारा आज 40,283 रुपए की राशि भी गौसेवा के लिए संगृहीत हुई है। धर्मास सरपंच महावीर पारीक सहित मनोहर सिंह फौजी, धनराज सोनी, शंकरलाल सोनी, राधेश्याम सोनी, रामनिवास जाखड़, गुमाना राम जाखड़, अर्जुन मेघवाल, मोहन मेघवाल, मुकेश सोनी, बजरंग सिंह, राजू सिंह शेखावत, भागीरथ सिंह युवाओं के साथ रहें व अपनी सेवाएं दी।

लिखमादेसर में युवाओं ने बेसहारा गौवंश व गौशाला गौवंश की सेवा की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लिखमादेसर में आज हरियाली अमावस्या पर श्रीजसनाथ नवयुवक संस्था के युवाओं ने भामाशाहों के सहयोग से 5 क्विंटल खल चुरी का घोल बनाकर ट्रेक्टर ट्रॉली द्वारा पूरे गांव के बेसहारा गौवंश और गौशाला में गायो को खिलाई गई। बता देवें प्रति अमावस्या संस्था के युवा गौसेवा में अपना योगदान देते है।

हरियाली अमावस्या पर शनि मंदिर में हुआ हवन पूजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में कई मंदिरों में अनेक आयोजन हुए और दिनभर मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। आड़सर बास स्थित शनि मंदिर में रात्रि को जागरण का आयोजन हुआ औऱ आज सुबह हवन व ज्योत का आयोजन किया गया। पुजारी अनिल कुमार भार्गव ने बताया कि आज के दिन दान, हवन और स्नान का विशेष महत्त्व बताया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव इंदपालसर की दानेश्वर गौशाला में गायों को हरा चारा दिया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इंदपालसर की गौशाला में गौवंश को युवाओं ने मीठा दलिया बना कर खिलाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सेरूणा में 5 दिन कीर्तन कर आज हवन में पूर्णाहुति देकर ग्रामीणों ने बरसात की प्रार्थनाएं की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा में आथुनी रोही में बरसात के लिए युवाओं ने किया हवन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लिखमादेसर में युवाओं ने बेसहारा गौवंश को खल चुरी खिलाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आडसर बास के शनि मंदिर में हवन पूजन का आयोजन किया गया।