May 21, 2026
ER

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ में आज शाम अच्छी बरसात के बाद मौसम सुहावना हो गया और निचले इलाकों में पानी भर गया है। गांव बिग्गा, बिग्गाबास रामसरा, सातलेरा, बेनिसर, इंदपालसर हिरावतान, पुण्दलसर, जालबसर, ऊपनी, श्रीडूंगरगढ़ आथुनी रोही, समंदसर, पुनरासर, धोलिया रोड, हेमासर सहित कस्बे में बादल बरसे और किसानों ने राहत की सांस ली। तापमान में गिरावट से गर्मी में राहत मिली व बच्चों ने जमकर बारिश का लुफ्त उठाया। हेमासर में आज सुबह हवन पूजन के बाद जमकर बरसे बादलों से ग्रामीणों में उत्साह है। गांव रिड़ी की कांकड़ में अच्छी बरसात का किसानों को बेसब्री से इंतजार भी है। आप भी देखें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों द्वारा भेजें गए बरसात के फोटो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इंदपालसर हिरावतान में हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आडसर बास में बरसात का लुफ्त उठाते बच्चे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुनरासर में अच्छी बरसात हुई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समंदसर में भी हुई अच्छी बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव हेमासर में जमकर बरसे बादल और ग्रामीणों में खुशी का संचार हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ऊपनी में बरसे बादल, किसान प्रसन्न हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जालबसर में हरियाली अमावस्या पर झूम कर बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सातलेरा में झूम के आई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कुनपालसर में बरसने के बाद भी छाए रहे बादल।