May 20, 2026
ff

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ से सरपंच आज दिल्ली पहुंचे व केंद्र सरकार के मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से उनके निवास पर मिले। बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, उपसरपंच प्रतिनिधि हंसराज बारूपाल, बेनिसर पूर्व सरपंच श्रवण कुमार सहित बद्रीप्रसाद तावनियां, रूपाराम भाटी, मोहननाथ ने मंत्री से गांव बिग्गा से गांव तोलियासर जाने वाले रास्ते को डामरीकरण सड़क बनवाने की मांग की है। सारण ने बताया कि बताया कि ये 12 किलोमीटर सड़क जो अत्यंत दुगर्म है और यहां से श्रद्धालुओं का आना जाना बड़ी तादात में है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से गांव धीरदेसर चोटियान, कुंतासर, कीतासर, शीतलनगर, बिग्गबास रामसरा, बिग्गा, गावरिया आदि गांव जुड़ सकेंगे व सैंकड़ो ग्रामीणों को राहत मिल सकेगी। सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने इस पर शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।