






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2021। नए कृषि कानूनों के दिल्ली में चल रहे आंदोलन को लगातार श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से समर्थन व सहयोग मिल रहा है। आज श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया के नेतृत्व में किसान आंदोलन की अलख को हर किसान के घर तक पहुंचाने व केंद्र के इस कानून का घोर विरोध करने के लिए क्षेत्र के किसान एकत्र हुए है। कृषि कानूनों के नुकसान और इनका भविष्य आम किसान समझ सकें इस प्रयास के साथ क्षेत्र के किसान नेता उपखंड कार्यालय के सामने किसानों के सामने है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अखिल भारतीय किसान मोर्चा और छात्र संगठन एसएफआई के कार्यकर्ताओं सहित तहसील के किसान यहां उपस्थित है और किसान सभा प्रारम्भ हो गई है। आज इस सभा मे किसान नेता कृषि बिलों के बारे में जानकारी देते हुए केन्द्र सरकार का पूरजोर विरोध करेंगे व नए कृषि कानूनों को रद्द करने की जाएगी।




