May 21, 2026
IC

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अगस्त 2021। कोवैक्सिन-कोविशील्ड की मिक्स डोज कोरोना पर ज्यादा असरदार है और इसका एक ही डोज दो टीकों से अधिक कारगर है। ये दावा भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) और पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (NIV) ने किया है। इन संस्थानों ने अपने शोध में उन लोगों की इम्युनिटी पॉवर और सुरक्षा को लेकर भी जांच की जिन्हें कोविशील्ड या कोवैक्सिन लग चुकी है। शोध में इस बात का पता चला है कि दोनों की मिक्स डोज लगवाने से इम्युनिटी अधिक बढ़ती है। प्रतिकूल प्रभाव भी एक ही टीके की दोनों खुराक के समान पाए गए। इस शोध से कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम पर महत्वपूर्ण असर पड़ेगा।