May 21, 2026
NEWS

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ में आज सावन के तीसरे सोमवार का उत्साह घर घर नजर आया और नागरिकों ने मंदिरों व घरों में शिव पूजन के आयोजन किए। आज बड़ी संख्या में व्रत उपवास रहें गए है और भगवान भोले से सावन में बरसात की प्रार्थना की है। भूतनाथ मंदिर श्मशान घाट में युवाओं द्वारा पूरे सावन विशेष पूजन अर्चना की जा रही है। यहां शिवजी का विशेष श्रृंगार किया गया।
गांव ठुकरियासर के शिवधोरा पर शिव अभिषेक कर ग्रामीणों ने हवन पूजन किया व सावन के बादलों से बरस जाने की अरदास की। पंडित बाबूलाल सारस्वत के निर्देशन में पंडित मनोज सारस्वत, हरिरामजी मन्दिर पूजारी अर्जुन शर्मा, भंवरलाल सारस्वा, भगवानाराम गोदारा, पिथाराम स्वामी, रामकुमार गोदारा, भादर सिंह, पवन सारस्वत आदि मौजूद रहे।
गांव सोनियासर गांव में ठाकुरजी मंदिर में रविवार को 9 दिन हरिकीर्तन की पूर्णाहुति हवन द्वारा की गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इसमें भाग लिया और इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए आहुतियां दी। युवक राकेश सींवर ने बताया कि देर शाम गांव में जमकर बरसात हुई और ग्रामीण किसान उत्साहित हुए।
कस्बे के आडसर बास स्थित शनि भगवान मंदिर के सामने करणी माता और खुड़द के इंद्र बाईसा का हरियाली अमावस्या की संध्या पर भव्य जागरण का आयोजन किया गया। इस जागरण में ज्योत लक्ष्मीनारायण सोनी ने की तथा पंडित अनिल भार्गव ने बताया कि प्रति वर्ष आयोजित होने वाले जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भूतनाथ मंदिर में आज भव्य शिव श्रृंगार कर युवाओं ने पूजन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सोनियासर गोदारण में ग्रामीणों ने हवन पूजन का भव्य आयोजन किया व बरसात की कामना की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनि मंदिर में रविवार रात जागरण में नागरिकों ने भजन कीर्तन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में शिव धोरा पर विशेष पूजन अर्चन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिव मंदिरों में विशेष श्रृंगार पूजन किए गए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिव मंदिरों में विशेष श्रृंगार पूजन किए गए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिव मंदिरों में विशेष श्रृंगार पूजन किए गए।