May 20, 2026
NEWS

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2021। केन्द्र सरकार भाजपा की सरकार नहीं है क्योंकि ये भाजपा की सरकार होती तो करीब 9 महीने से दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे किसानों से वार्ता करती ये सरकार मोदी सरकार है जो कुछ व्यापारियों के इशारों पर चल रही है और ये देश सहन नहीं करेगा। यहां के किसान का भविष्य कुछ घरानों के पास गिरवी रख दिया जाए और किसान चुप कैसे रहें। ये बात आज श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया ने उपखंड कार्यालय के सामने आयोजित किसान सभा में कही। महिया ने कहा कि महामारी के इस कठिन दौर में महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी ऊपर से अनावश्यक टैक्सों का बोझ लादकर जीवन दुष्कर कर दिया है और मोदी सरकार ने संवेदनहीन होकर अहंकार में कारपोरेट को लाभ देने का ही काम किया है। महिया ने सभा में बताया कि संसद को व्यापारिक घराने चला रहें है जो किसानों को बरबाद करना चाहते है अगर सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को दफनाने में लगी है और ये किसान सरकार को जवाब देंगे। उन्होंने कहा सरकार एमएसपी लागू करें और तीनों नए कृषि कानूनों को रद्द करें। आज महिया अखिल भारतीय किसान सभा व एसएफआई द्वारा निर्धारित सभा का नेतृत्व करते हुए किसानों को कृषि बिलों के नुकसान गिनवाए। आज क्षेत्र में सयुंक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान सभा का आयोजन तहसील कार्यालय के सामने हुआ व उपखंड के सभी गांवो से बड़ी संख्या में किसान पहुंचे।