May 20, 2026
IMG-20210727-WA0027

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ के गांव जैसलसर के पास पटरी पर एक बुजुर्ग का शव मिला है जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। आज सुबह 5 बजे जैसलसर से गुजरने वाली मालगाड़ी के लोको पायलट ने पटरी के पास इसे देखा और उसे लेकर श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन आ गया। यहां आपणो गांव सेवा समिति अध्यक्ष मनोज डागा व प्रवक्ता मदन सोनी पहुंचे और डागा ने बताया कि प्रथम दृष्टया बुजुर्ग की मृत्यु पटरी पर गिरने से हुई है जिसकी शिनाख्त अभी तक नहीं हुई है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई व शव को श्रीडूंगरगढ़ मोर्चरी में रखवाया गया है। मृत बुजुर्ग की पहचान के प्रयास किए जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पटरी के पास मिला शव, शिनाख्त के हो रहें है प्रयास।