May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अगस्त 2021। निकटवर्ती गांव कालू में आज बड़ी संख्या में सर्व समाज के नागरिक एकत्र हुए और महंत मोहनदास महाराज पर हुए हमले के आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। बता देवें गत 17 जुलाई को मध्यरात्रि में छत पर सो रहें महंत पर चार जनों ने जानलेवा हमला कर दिया था। इस मामले में कालू गांव में 19 जुलाई को सर्व समाज की बैठक हुई जिसमें आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई थी। सरल स्वभाव महंत के पक्ष में बड़ी संख्या में ग्रामीण आज पुनः एकत्र हुए और थाने का घेराव करते हुए धरना दिया। सैंकड़ो नागरिकों की उपस्थिति में आज यहां स्वामी समाज युवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप स्वामी, तहसीलदार गोवर्धन स्वामी, गारबदेसर पूर्व सरपंच गणपत दास के संरक्षण में एक संघर्ष समिति का गठन किया गया। थानाधिकारी ने समिति को 5 दिन में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। आक्रोशित युवाओं ने 5 दिन बाद आंदोलन की चेतावनी दी। कालू गांव के ग्रामीणों सहित धन्नावंशी स्वामी समाज के आस पास के गांवो से भी बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहें।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंहत मोहनदास पर हमले के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर थाने का किया घेराव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संघर्ष समिति ने 5 दिन बाद आंदोलन  करने की चेतावनी दी।