






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अगस्त 2021। एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी के बीकानेर प्रवास के दौरान जिले भर के एनएसयूआई नेता अलग अलग स्वागत कार्यक्रमों के माध्यम से अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहे है। डूंगर कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अशोक बुडिया द्वारा श्रीडूंगरगढ़ के तेजा मंदिर धर्मशाला में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में बीकानेर सहित श्रीडूंगरगढ़ के एनएसयूआई कार्यकर्ता शामिल हुए। यहां पर प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी, जिलाध्यक्ष सुंदरलाल बेरड़, पाली जिलाध्यक्ष किशोर चौधरी का अभिनंदन अशोक बुड़िया सहित श्रीडूंगरगढ़ कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा, एम.एस. कालेज छात्रसंघ अध्यक्षा साक्षी राजपुरोहित, डूंगर कालेज पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षा ज्योती चौधरी, छात्रनेता कमल जाखड़, राजेश गोदारा सहित जिले भर के छात्रनेताओं ने अभिनंदन किया।
यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष की अगुवाई में अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 10 अगस्त 2021। यूथ कांग्रेस एवं एनएसयूआई दोनों कांग्रेस विचारधारा को मजबूत कर देश की आजादी को कायम रखने को समर्पित युवाओं के संगठन है। वरिष्ठ युवा यूथ कांग्रेस में तो विद्यार्थी युवा एनएसयूआई में सक्रिय होकर एक दूसरे की नींव मजबूत कर रहे है। इसी विचार के साथ मंगलवार को एनएसयूआई के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी एवं जिलाध्यक्ष सुंदरलाल बेरड़ के जयपुर से बीकानेर जाने के दौरान यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना की अगुवाई में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ स्वागत, अभिनंदन किया। नेशनल हाईवे स्थित यूथ कांग्रेस कार्यालय में चौधरी एवं बेरड़ के पहुंचने पर युवाओं ने पार्टी के जयकारे लगाए एवं माल्यापर्ण किर स्वागत किया। यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने साफा पहनाया और युवाओं को संगठन की मजबूती का आह्वान किया। इस मौके पर एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने छात्रहितों की रक्षा के लिए संगठन को मजबूत करने एवं सक्रिय रहने की अपील युवाओं, विद्यार्थियों से की। इस दौरान डूंगर कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अशोक बुड़िया, यूथ कांग्रेस नेता ज्ञानाराम ज्यानी, राऊराम डेलू, रामलाल जांघू, ओमप्रकाश जाखड़, रामकरण डूडी, रामलाल नाहर, राजूराम सारण, तोलाराम सांसी, भागीरथ धतरवाल, राकेश जाखड़, रामदेव जाखड़, भेराराम गोदारा, सीताराम गोदारा, श्रीराम भारी, मोहन सींवल, शंकरलाल कड़वासरा, गोल्डन तंवर, गोपाल तर्ड, सीताराम भूकर, प्रभुराम डूडी, बाबूलाल जाखड़, शुभम शर्मा, रोहित गुर्जर, पंकज रतावा, महेश पिलानिया, मदन नैण, विक्की प्रजापत, महेंद्र मोटसरा, मनोज गोदारा, कुम्भाराम गोदारा, लालचंद डूडी, कानाराम नाई, संपत नाई, पवन गोदारा, विनोद गोदारा, चंद्रप्रकाश शर्मा, सीताराम ज्यानी, सहीराम भूंवाल, रामनिवास जाखड़, जगराम बाना सहित सैंकडों की संख्या में यूथ कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद रहे।








