May 20, 2026
BIKE

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ में बाइक चोरी के मामले लगातार बढ़ रहें है। सीताराम पुत्र सुगनाराम जाट निवासी कुन्तासर हाल निवासी वार्ड 30 ने बताया कि सोमवार रात 10.30 बजे वह राजकीय अस्पताल में भर्ती अपने परिजन को खाना देने आया और मोटर साइकिल आरजे 07 एसटी 8152 अस्पताल के अंदर खड़ी कर दी। खाने का डिब्बा देने अंदर गए व थोड़ी देर में लौटे तो मोटरसाइकिल अपने स्थान पर नहीं थी। युवक ने उसे ढूंढा परन्तु कुछ पता नहीं चल सका और आज सुबह थाने पहुंचा। पुलिस कांस्टेबल पुनीत कुमार मौके पर पहुंचे व सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। पुनीत कुमार ने बताया कि फुटेज निकाल ली गई है और मामले की जांच गहनता से की जा रही है। बता देवें अस्पताल परिसर से कुछ दिन पूर्व में भी मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। श्रीडूंगरगढ़ बाजार हो या गलियां बाइक चोर क्षेत्र में सक्रिय है और लगातार वारदातें कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टहलते हुए अस्पताल में आया बाइक चोर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाइक लेकर फरार हुआ।