May 20, 2026
IMG-20210727-WA0027

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2021। राज्यभर में वैक्सीन की किल्लत के चलते टीकाकरण धीमी गति से हो रहा है। आज श्रीडूंगरगढ़ में कोरोना वैक्सीन कहीं नहीं लगेगी और यहां जीरो वैक्सिनेशन डे है। गुरुवार को वैक्सिनेशन शिविरों का आयोजन होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार गुरुवार को क्षेत्र में चार हजार से अधिक टीके लगेंगे। बता देवें कोरोना आरटीपीसीआर जांच शिविर श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी में राजकीय अवकाश के अलावा रोजाना हो रही है तथा आज बुधवार को गांव बिग्गा व सांवतसर में है। बता देवें कोरोना रेपिड टेस्ट क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर हो रही है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स से जुड़ कर जानें कोरोना सहित अपने क्षेत्र की सभी अपडेटस पूरी और पुख्ता जानकारी के साथ।