






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2021। लंबे समय से फायरमैन और अग्निशमन अधिकारी की भर्ती का इंतजार कर रहे बेरोजगारों के लिए राहत भरी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने मंगलवार को सहायक अग्निशमन अधिकारी के 29 और फायरमैन के 600 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों पर भर्ती 5 साल बाद आई है। इससे पहले 2015-16 में सरकार ने इन पदों पर भर्ती की थी। चयन बोर्ड की वेबसाइट पर इस भर्ती के लिए 18 अगस्त से 16 सितबंर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। फायरमैन के लिए दसवीं के साथ न्यूनतम 6 माह की अवधि का बेसिक एलीमेंट्री फायरमैन प्रशिक्षण या समकक्ष होना जरूरी है।



