May 21, 2026
NEWS

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2021। क्षेत्र के 20 हजार परिवारों को सिंगल फेस बिजली देने और पूरी 6 घंटे बिजली के लिए संयुक्त किसान सभा के बेनर तले किसान आज उपखंड कार्यालय के आगे एकत्र हुए और हर हाल में 6 घंटे आपूर्ति की मांग की। किसानों ने ऐलान किया कि बिजली लेकर ही दम लेंगे और नहीं मिलने पर आगे आंदोलन के इतिहास को दोहराया जाएगा। आज यहां किसान सभा में सयुंक्त किसान मोर्चा सहसंयोजक मोहनलाल भादू, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष पूनमचन्द नैण, अखिल भारतीय किसान सभा के तहसील सचिव राजेश जाखड़, मुकेशनाथ सिद्ध, अमर गिरी, आरएलपी नेता विवेक माचरा, मुकेश ज्याणी ने किसानों को सम्बोधित करते हुए मांगे नहीं माने जाने पर महापंचायत बुलाने की बात कही। यहां बड़ी संख्या में किसानों ने  भाग लिया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
विधायक मिले एमडी से, 6 घंटे बिजली पर सहमति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति 6 घंटे से घटाकर 5 घंटे करने एवं सिंगल फेज लाइट बंद करने के मामले को लेकर क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया ने बुधवार दोपहर को बीकानेर में जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अविनाश सिंघवी से मुलाकात की और हर हाल में बिजली आपूर्ति करने की बात कही। महिया ने क्षेत्र में बारिश के अभाव के चलते फसलें चौपट होने की बात कही। सिंघवी ने बिजली सप्लाई 6 घंटे देने के निर्देश विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने वोल्टेज की समस्या को भी शीघ्र ही दूर करने व सिंगल फेज लाइट शुरू करने के पूरे प्रयास की बात कही। महिया ने मोमासर के नए जीएसएस पर ट्रांसफार्मर स्थापित कर जीएसएस चालू करने एवं क्षेत्र की बिजली लाइनों के दुरूस्तीकरण के निर्देश भी दिए। इस दौरान विधायक के साथ मोजूद रहे तुलछीराम गोदारा, नथुनाथ मंडा, रतनसिंह राठौड़, मोडाराम तर्ड आदि उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान नेताओं ने हरहाल में बिजली देने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संयुक्त किसान मोर्चा ने श्रीडूंगरगढ़ उपखंड कार्यालय के बाहर दिया धरना।