May 20, 2026
NEWS

श्रीडूंगरगढ़ टाइम् 18 अगस्त 2021। ऑलम्पिक में गोल्ड सहित सिल्वर व ब्रॉन्ज के मेडलों की जीत ने पूरे देश में खेल व खिलाड़ियों पर चर्चा छेड़ दी है और श्रीडूंगरगढ़ भी इस चर्चा से अछूता नहीं है। आज क्षेत्र का प्रत्येक जागरूक युवा यहां खेल मैदान नहीं होने पर क्षोभ प्रकट कर रहा है। क्षेत्र के सभी छात्र संगठन, कई सामाजिक संगठन, युवा पार्षद यहां बने एकमात्र स्टेडियम के दयनीय हालातों पर रोष प्रकट करने के साथ ही इसके सुधार के लिए आवाज उठाते रहें है परन्तु सुनवाई नहीं हो सकी है। अब कस्बे के प्रबुद्ध नागरिकों का विचार है कि संगठन की विचार धाराओं में बंटे बिना ये युवा वर्ग अब केवल क्षेत्र में एक अदद स्टेडियम के विचार के साथ उठें, जागें और संघर्ष करें। ताकि इस विकराल समस्या का समाधान संभव हो सकें। नागरिकों का विचार है कि ये युवा अलग अलग मांगे करने की बजाय एकजुट होकर अपनी आवाज बूलंद करें। इस कमी से सर्वाधिक परेशान वे युवा हो रहें है जो देश सेवा के लिए बेल्ट सर्विस की तैयारी में जुटें है। इन युवाओं की दौड़ के लिए ट्रेक नहीं, खेल के लिए मैदान नहीं है। श्रीडूंगरगढ़ के घोषित एकमात्र स्टेडियम के हालात इतने दयनीय है कि मैदान में शहर का गंदा पानी और बरसात का पानी भरा रहता है। युवा पार्षदों रजत आसोपा, रामसिंह जागिरदार, पवन उपाध्याय की अगुवाई में कई बार पालिका प्रशासन को युवाओं ने ज्ञापन दिए और इन्हें आश्वासन तो मिला परन्तु कोई कार्रवाई नहीं कि गई। पालिका प्रशासन व शासन की ईच्छा शक्ति ही नहीं है कि वे युवाओं के लिए इस मैदान का जिर्णोद्धार करें। पालिकाध्यक्ष यहां मौका मुआयना करने भी गए व हालातों के सुधार का आश्वासन दिया परन्तु नतीजा ढाक के तीन पात ही निकला। छात्र संगठनों के युवा लगातार नगरपालिका के लगातार चक्कर काट रहें है। प्रशासन की उदासीनता के चलते युवाओं ने एक प्रयास किया और इस स्टेडियम में कुछ युवाओं ने स्वयं की राशि 30 हजार रूपए खर्च कर ट्री गार्ड लगा कर पेड़ लगाएं गए व पानी की टंकी भी बनवाई गई। परन्तु कुछ असामाजिक तत्व यहां से ट्री गार्ड उखाड़ कर ले गए और पेड़ों को भी उखाड़ दिया।

युवा गुरूवार को करेंगे पालिका का घेराव, मांगेंगे मैदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यहां लगातार इस मैदान के लिए आवाज उठ रही है और कल युवा नगरपालिका के घेराव की रणनीति भी बना रहें है। युवाओं ने वार्ड 13 में मंगलवार शाम एक बैठक का आयोजन किया जिसमें गोल्डन तंवर, आफताब बेहलीम, गोपी पुनियां, मोहन पुनियां, गौरव टाडा, मोहम्मद ताहिर, समीर, साहिल, सहित कई छात्र उपस्थित रहें। आज मुकेश ज्याणी, मोहन पूनिया, गोपी पूनिया, महेंद्र जाखड़, अखिलेश मेघवाल सहित कस्बें के वार्डों में जनसपंर्क कर युवाओं को कल के प्रदर्शन में आने का निमंत्रण दे रहें है। कस्बे के नेशनल खिलाड़ी मोहन पूनियां ने आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि यहां एक खेल मैदान का नहीं होना शर्मनाक स्थिति है। कैसे क्षेत्र के खिलाड़ियों का भविष्य उज्ज्वल हो सकेगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा कस्बे में कर रहें युवाओं से संपर्क।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गली गली युवाओं को खेल मैदान के लिए जागृत करती युवा टोली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं को खेल मैदान की मांग करने के लिए प्रेरित करता युवा।