May 20, 2026
NEWS

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ के गांव उदरासर के नारकानो जोहड़ में मृत पशु डालने पर सरपंच व ग्रामीणों के मध्य तनाव का माहौल है और सरपंच का ऑडियो क्षेत्र में वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को कार्रवाई के लिए ज्ञापन देते हुए सरपंच किसनाराम गोदारा पर पीने के पानी को दूषित करने का आरोप लगाया है। सरपंच व ग्रामीणों के बीच आरोप प्रत्यारोप के बीच तनातनी का माहौल है और ग्रामीण रामदास स्वामी, सहीराम प्रजापत, केशु सोनी, हड़मान गोदारा, गोपाल गोदारा, पेमाराम धतरवाल ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। विदित रहे कि क्षेत्र के लगभग हर गांव में मृत पशु गिराने के स्थान पर विवाद चल रहा है और कई गांवो में तो इसके कारण विवाद उठ खड़े हुए हैं।