






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2021। राजस्थान पुलिस महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता बरतने व महिलाओं के प्रति अपराधों में कमी के प्रयासों को धरातल पर उतारने के लिए प्रयासरत भी है। आज श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में शराब पीकर पत्नी से मारपीट करने वाले पति को थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने सलाखों के पीछे डाल दिया है। मोमासर बास निवासी मनोजदेवी ने अपने पति छैलूसिंह के खिलाफ थानेदार को परिवाद दी कि उसका पति शराब के नशे में मारपीट करता है। शिवराण ने आज सुबह एएसआई पूर्णमल को मौके पर भेजा व छैलूसिंह द्वारा अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने पर उसे 151 में गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया है।



