






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ में एबीवीपी के छात्र गुरुवार को राजकीय महाविद्यालय के आगे सड़क पर बैठे व गहलोत सरकार के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया। संगठन के राज सारस्वत ने बताया कि कोरोना काल मे बन्द पड़ी कक्षाओं की छात्रों से फीस वसूल करना अनुचित है। यहां छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
इस दौरान किशन पूरी, भवानीसिंह, विजयसिंह राजपुरोहित, योगेश सारस्वत, गोपाल कायल, कपिल मोट, जयपाल सिंह मौजूद रहें। छात्रों ने फीस माफ नहीं किए जाने पर आंदोलन करने की बात कही।



