May 21, 2026
NEWS

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ में आज जीरो वैक्सीनेशन के बाद शनिवार को क्षेत्र में 15 स्थानों पर 4,400 डोज लगेंगे। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने टाइम्स को बताया कि कल सीएचसी श्रीडूंगरगढ़ में 600 टीके व यूपीएचसी श्रीडूंगरगढ़ में 400 टीके के पहला व दूसरा डोज कोविशील्ड के लगाएं जाएंगे। ये टीके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से लगेंगे जिसके लिए आज रात करीब 9 बजे स्लॉट ऑपन होगा। इसके अलावा गांव बाडेला, धनेरू, समंदसर, झंझेऊ, बिग्गा, जाखासर पुराना, दुलचासर, पुन्दलसर, धीरदेसर चोटियान, जालबसर, मोमासर, सांवतसर, पूनरासर में ऑन स्पॉट पंजीकरण से कोविशील्ड के टीके लगाए जाएंगे।