May 20, 2026
IMG-20210818-WA0030

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2021। आस पास की खास खबर में बड़ी खबर पड़ौस के रतनगढ़ से आई है। यहां फर्जी टीसी से सरपंच का चुनाव लड़ने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में चुरू के रतनगढ़ पुलिस ने पूर्व सरपंच और फर्जी टीसी देने वाले को जेल भेज दिया है। पुलिस ने फर्जी टीसी बनाकर 2015 में सरपंच का चुनाव लडऩे वाली पूर्व महिला सरपंच पर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। वहीं फर्जी टीसी बनाने वाले प्रधानाचार्य को भी जेल भेज दिया है। बता दे कि रतनगढ़ के ही एक व्यक्ति ने फर्जी टीसी का दाव करते हुए मामला दर्ज करवाया था। जिस पर आज यह कार्रवाई की गयी है।