May 20, 2026
IMG-20210820-WA0114

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2021। आज सावन प्रदोष पर क्षेत्र के कई घरों और मंदिरों में रुद्राभिषेक किए गए है। बिग्गा बास में चिड़पड़नाथ जी की बगीची में भगवान शिव का फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया। यहां महिला मंडल द्वारा रोजाना भजन कीर्तन के आयोजन किए जा रहें है। पंडित जगदीश आसोपा ने बताया कि आज का शिव श्रृंगार सिखवाल चोक की बालिकाएं किरण सिखवाल, सुनिता सिखवाल, मोनिका सिखवाल, सरिता गट्टाणी, राधिका बाहेती द्वारा किया गया है। रामकिशन दर्जी ने बताया कि आज रात मंदिर परिसर में जागरण का आयोजन किया जाएगा जिसमें हनुमान कुदाल. एण्ड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चिड़पडनाथ बगीची में आज बालिकाओं ने भोले का फूलों से सजाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार को शिव श्रृंगार महिलाओं ने किया जिनमें किरण सिखवाल, सरिता गट्टाणी, सुनिता सिखवाल, मोनिका सिखवाल का विशेष योगदान रहा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यहां शिवजी का रोजाना विशेष पूजन व श्रृंगार किया जा रहा है।