August 30, 2026
IMG-20210821-WA0041

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2021। महापुरूष समारोह समिति की साधारण सभा की बैठक आज नागरिक विकास परिषद भवन में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से श्रीगोपाल राठी को पुनः अध्यक्ष चुन लिया गया है और समिति संयोजक सुशील सेरडिया ने गत वर्षों की गतिविधियों का प्रतिवेदन रखा एवं सदन ने उसे पारित किया। चुनाव अधिकारी विजयराज सेवग के निर्देशन में चुनाव आयोजित हुए एवं बजरंगलाल भोजक के प्रस्ताव पर श्रीगोपाल राठी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। चुनाव पर्यवेक्षक सत्यदीप ने निर्वाचन के संबध में जानकारी दी। समिति संरक्षक विजयसिंह पारख ने समिति के कार्य क्षेत्र एवं गतिविधियों के विस्तार की प्रेरणा दी। इस दौरान विमल भाटी, विजयराज सेठिया, कानाराम तरड़, चांदराम चाहर, विजय महर्षि, जगदीश स्वामी, रमेश व्यास, धूड़ाराम गोदारा, रामरतन, भंवरलाल जाखड़ आदि उपस्थित रहे।