May 20, 2026
WhatsApp Image 2021-08-21 at 20.46.39

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधिवत पूजन से किया गया हाईमास्क लाईट का लोकार्पण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2021। समाज के सहयोग से श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के सबसे रमणीय एवं अध्यात्मिक स्थल के रूप में विकसीत हो चुके कालू रोड़ सनातन शमशान घाट में अब नगरपालिका भी सहयोगी बनी है। यहां पर सुबह शाम घूमने आने वाले कस्बेवासियों की सुविधार्थ नगरपालिका द्वारा हाईमास्क लाईट लगवाई गई है एवं इस हाईमास्क लाईट का लोकार्पण शनिवार को औपचारिक समारोह पूर्वक किया गया। जिसमें अतिथि रूप में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने लाईट का लोकार्पण किया। इस मौके पर शर्मा ने पालिका को कस्बे के विकास, जनहित के कार्य एवं सौंदर्यकरण के लिए प्रतिबद्ध बताया। इस मौके पर पार्षद रजत आसोपा, जगदीश पुरोहित, पवन उपाध्याय, महावीर धामा, गोपाल प्रजापत, बाबूलाल सुनार, दिलीप पुरोहित, मोहनलाल नाई, प्रदीप जोशी, संजय शर्मा, दुर्गाराम पुरोहित, रेवंतमल दूसाद, शंकरलाल सेवग आदि मौजुद रहे। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्यामसुदंर पुरोहित ने आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस मौके पर उपस्थित रहे प्रबुद्धजन एवं जनप्रतिनिधि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधिवत पूजन से किया गया हाईमास्क लाईट का लोकार्पण।