May 20, 2026
train

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2021। रक्षाबंधन के दिन श्रीडूंगरगढ़वासियों के लिए खुशखबरी आई है सब क्षेत्र से इंदौर तक आने जाने की सुविधा रेलवे द्वारा सुलभ करवा दी गई है। इसका चार्ट जारी कर दिया गया है और इससे क्षेत्र वासियों में उत्साह का माहौल है। बीकानेर- इंदौर महामना एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को बीकानेर से 1.25 मिनट पर रवाना होगी और श्रीडूंगरगढ़ 2.16 पर पहुंचेगी। यहां से 2.17 पर रवाना होकर रतनगढ़ 3.30 बजे, चूरू 4.35 बजे, फतेहपुर शेखावाटी 5.21, सीकर 6.20 बजे, रींगस 7.05 बजे, अजमेर रात 10 बजे, भीलवाड़ा चित्तौड़ होते हुए इंदौर सोमवार सुबह 8.30 बजे इंदौर पहुंचाएगी। ये ट्रेन इंदौर बीकानेर इंदौर से प्रत्येक शनिवार दोपहर 1.30 बजे रवाना होगी। व श्रीडूंगरगढ़ में रविवार सुबह 6.34 बजे तथा बीकानेर सुबह 8.10 पर पहुंचा देगी।
रेल संघर्ष समिति के अध्यक्ष तोलाराम मारू व मंत्री विनोद गिरी गुसाईं ने केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, रतनगढ़ विधायक अभिनेष महर्षि तथा चूरू जिला सासंद राहुल कस्वां तथा रेलवे अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र वासियों को बधाई दी है।